Move to Jagran APP

मानव तस्करी के खिलाफ मुहिम चलाएगी शक्तिवाहिणी

साहिबगंज: जिले में तेजी से पांव पसार रहे मानव तस्करी के खिलाफ दिल्ली की संस्था शक्तिवाहिणी मुहिम चल

By Edited By: Published: Sat, 31 Oct 2015 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2015 01:00 AM (IST)
मानव तस्करी के खिलाफ मुहिम चलाएगी शक्तिवाहिणी

साहिबगंज: जिले में तेजी से पांव पसार रहे मानव तस्करी के खिलाफ दिल्ली की संस्था शक्तिवाहिणी मुहिम चलाएगी। इसके तहत बचाई गई महिलाओं व बच्चियों का जहां सशक्तीकरण किया जाएगा वहीं दलालों की धर पकड़ की जाएगी। शक्ति वाहिणी से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता ऋषिकांत एवं महिला आयोग की पूर्व सदस्य मंजू हेंब्रम ने शुक्रवार को एक स्थानीय होटल में उक्त बातों की जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता ऋषिकांत ने बताया कि शक्ति वाहिणी जिला के तालझारी प्रखंड अन्तर्गत बाकुडी गांव में एक ट्रेनिंग सेंटर खोलेगी। इसके लिए महिला आयोग की पूर्व सदस्या मंजू हेंब्रम ने शक्तिवाहिणी को 3 बीघा जमीन उपलब्ध कराया है। यहां तस्करों के चंगुल से मुक्त कराई गई महिलाओं व बालिकाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन्हें झारक्राफ्ट से भी जोड़ा जाएगा साथ ही सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए इनका कौशल विकास कराया जाएगा। इन्हें अंग्रेजी सहित अन्य भाषा भी सिखाया जाएगा। ऋषिकांत ने बताया कि देश में मानव तस्करी के विभत्सव रूप को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सामने लानेवाली फूलिन को शक्ति वाहिनी ने आजाद कराया था। वहीं संस्था के सहयोग से वामदेव व पन्ना लाल जैसे बड़े दलालों का भंडा फोड़ भी हुआ। संस्था प्रशासन को भी मानव तस्करी की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण देगी। महिला आयोग की पूर्व सदस्य मंजू हेंब्रम ने बताया कि साहिबगंज की आदिवासी व पहाड़िया जनजाति की महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इस दिशा में प्रशासनिक स्तर पर किये जा रहे कार्यो को और धारदार बनाना होगा। इन्होंने कहा कि इस संबंध में उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह से भी गंभीरता पूर्वक वार्ता हुई है। इन्होंने फूलिन के परिवार की दयनीय स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त की। कहा कि अवैध मेड प्लेसमेंट एजेंसियां झारखंड की भोली भाली लड़कियों को दिल्ली में प्रताड़ित कर रही है। इन्होंने सभी के सहयोग से मानव तस्करी के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही। मौके पर अनिल ओझा, एखलाक नदीम, वीरेंद्र कुमार साह व अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.